28 फरवरी को रक्षा मंत्री करेंगे ”लक्ष्मण मंडपम” का उद्घाटन, जीर्णोद्धार के बाद बना आधुनिक सामुदायिक केंद्र

# ## Lucknow

 लखनऊ विकास प्राधिकरण ने विवेक खंड स्थित सामुदायिक केंद्र का में जीर्णोद्धार कराया है। इसके नए स्वरूप को लक्ष्मण मंडपम् नाम दिया गया है। लक्ष्मण मंडपम् का लोकार्पण 28 फरवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसे किराए पर विवाह, मांगलिक और निजी कार्यक्रमों के लिए लिया जा सकेगा। संचालन निजी कंपनी करेगी।

लक्ष्मण मंडपम् में नए गेट लगाने के साथ फाल्स सीलिंग, शौचालय, यूरिन यूनिट, रंग-बिरंगी लाइटें के अलावा पौधे भी लगाए गए हैं। परिसर में दो नए बड़े हॉल, ऊपर फ्लोर पर पांच कमरे बनाए हैं। एनजीओ द्वारा डेकेयर संचालित किया जाएगा। कमरों में डाक्टर और बुजुर्ग बैठेंगे। अन्य कमरे भी किराये पर दिए जाएंगे। ठीक इसके ऊपर किचिन आदि हैं। उद्घाटन के दौरान पार्क की दूसरी तरफ खाली पड़ी जमीन पर मल्टी लेवल पार्किंग की घोषणा भी हो सकती है।