डाबर ओडोमॉस का भारत को डेंगू मुक्त बनाने का अभियान

National
  • पूरे भारत में आफिस जाने वालों के बीच दस लाख से अधिक ओडोमॉस वितरित किया जाएगा

(www.arya-tv.com) कानपुर। भारत को डेंगू मुक्त बनाने के अपने मिशन पर आगे बढ़ते हुए डाबर ओडोमॉस ने आज कानपुर में अपनी मेगा मुहिम पहल मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री की शुरुआत करने की घोषणा की।

इस पहल के तहत, पूरे भारत में लोगो के बीच 10 लाख से अधिक ओडोमॉस वितरित किए जा रहे हैं। डाबर ओडोमॉस देश भर में 10 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचेगा, उन्हें मच्छरों के काटने से बचाव के बारे में शिक्षित करेगा और डेंगू पैदा करने वाले मच्छरों से खुद को बचाने के लिए ओडोमॉस मच्छर भगाने वाली क्रीम के नि: शुल्क नमूने वितरित करेगा। यह अभियान देश भर के स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों को भी जागरूक करेगा।

आज कानपुर में इस पहल की शुरुआत करते हुए, डाबर ने शहर के पी एस गर्ल्स स्कूल के बच्चों के बीच एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता को डेंगू के मच्छरों से प्रभावी रोकथाम के बारे में बताया गया।

श्री विनीत जैन, कैटेगरी हेड डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा, “एक ब्रांड के रूप में, ओडोमोस लोगों को डेंगू और अन्य घातक मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में काम कर रहा है। इस मिशन पर आगे बढ़ते हुए, हमने इस सामाजिक पहल को जन जागरूकता बनाने और मच्छरों के काटने से बचाने में मदद करने के लिए उठाया है।

हाल के वर्षों में डेंगू के मामलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और डेंगू के फैलने में जागरूकता की कमी एक महत्वपूर्ण कारण है। यह जरूरत है की निवारक उपायों के बारे में जागरूकता फैलाई जाए और लोगों को डेंगू से बचाने में मदद की जाए।”