कोरोना पर कंट्रोल नहीं, लॉकडाउन के बाद भी मरीजों की संख्या 49 हजार के पार

# ## National

मुंबई। लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंचने वाला है। देश में अब तक 1684 मौतें हो चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 118 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के 2998 मामले हो गए हैं। इसमें से 1152 मामले तबलीगी जमात से जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

गाजियाबाद में 12 नए केस
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोरोना के मरीजो का आंकड़ा 116 पहुंच गया है। आज 12 नए केस सामने आए हैं। अब 54 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. गाजियाबाद में कोरोना के 60 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के 1233 नए केस
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 24 घंटे में 1233 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 34 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अब तक 651 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के कुल 16758 केस हो गए हैं। वहीं, मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। यहां पर 10714 केस हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की मौत हुई है।