कोरोना से 24 घंटे में 50 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के करीब

# ## Lucknow National UP

नई दिल्ली। कोरोना का संकट टलने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज इस महामारी से मरने वालों का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना के कुल 19 हजार 984 मरीज हो गए हैं। मौत का आंकड़ा 640 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 50 लोगों की मौत हुई है ने सभी को परेशान कर दिया है।

नोएडा में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए नोएडा-दिल्ली बॉर्डर बीती रात से सील कर दिया गया है। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार जारी है। 24 घंटे में 552 मरीज सामने आए हैं, वहीं मुंबई में आंकड़ा 3500 के करीब जा पहुंचा है। गुजरात में भी कोरोना के मरीजों की संख्या दो हजार से ज्यादा हो चुकी है।

जान लें क्या है यूपी का हाल
उत्तर प्रदेश में कोरोन से अब तक 20 मौते हो चुकी हैं। 1294 लोग इस वायरस से सं​क्रमित हुए हैं वहीं 140 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।