- कोरोना संक्रमण निगरानी समन्वय समिति
(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने हेतु किये जा रहे प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए नगर निगम लखनऊ द्वारा कल आहूत हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गये निर्णय के क्रम में लखनऊ में वर्तमान कोविड़-19 महामारी के दौरान नगर निगम द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं जैसे सफाई, सैनिटाइजेशन कार्य, बैरिकेटिंग, होम आईसोलेशन की निगरानी, जनजागरूकता बढ़ाने आदि सहित जिला प्रशासन का सहयोग, व्यवस्थाओं की निगरानी, संचारी रोगों से रोकथाम, बेहतर प्रबंधन, पार्षदों/जनप्रतिनिधियों से समन्वय एवं निरोधक कार्यवाही हेतु समस्त जोनों में निम्नलिखित ‘‘कोरोना संक्रमण निगरानी समन्वय समिति‘‘ की घोषणा करते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त को पत्र भेज कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
यह समिति जनहित में कोविड़-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की निगरानी करते हुए प्रभावी व्यवस्था हेतु अपने सुझाव भी देगी एवं कार्यों को सम्पादित कराएगी। महानगर स्तर पर समिति का संयोजन उपाध्यक्ष, मा0 कार्यकारिणी समिति द्वारा किया जाएगा। जिनके द्वारा प्रत्येक 3 दिनों पर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष समीक्षा रिर्पोट प्रस्तुत की जाएगी। प्रत्येक जोन की समिति का समन्वय जोन के प्रभारी अपर नगर आयुक्त द्वारा किया जाएगा।
यह समिति कोविड़-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान समय में समिति द्वारा निगरानी एवं बैठक प्रतिदिन भौतिक अथवा आनलाईन (परिस्थिति के सापेक्ष) की जाएगी। समिति अपने जोन के बाजारों में होने वाली साप्ताहिक सैनिटाइजेशन की निगरानी एवं सम्बन्धित बाजार के व्यापार मण्ड़ल की सहभागिता भी सुनिश्चित कराएगें। प्रत्येक सप्ताह शनिवार को कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक भी आनलाईन करेंगी। इसके अतिरिक्त अन्य कोविड़-19 संक्रमण से सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्य भी सम्पादित कराएगी।
- समिति के सदस्यगण
जोन 1
1- श्री सै0 या0 हुसैन ‘रेशू‘, मा0 पार्षद
2- श्री सुशील कुमार तिवारी, मा0 पार्षद
3- जोनल अधिकारी, जोन-1
4- नगर अभियंता, जोन-1 - जोन 2
1- श्रीमती ममता चौधरी, मा0 पार्षद
2- श्री राजेश मालवीय, मा0 पार्षद
3- जोनल अधिकारी, जोन-2
4- नगर अभियंता, जोन-2 - जोन 3
1- श्री प्रदीप शुक्ला, मा0 पार्षद
2- श्रीमती रूपाली गुप्ता, मा0 पार्षद
3- जोनल अधिकारी, जोन-3
4- नगर अभियंता, जोन-3 - जोन 4
1- श्री राम कृष्ण यादव, मा0 पार्षद
2- श्री अरूण तिवारी, मा0 पार्षद
3- जोनल अधिकारी, जोन-4
4- नगर अभियंता, जोन-4 - जोन 5
1- श्री सुधीर कुमार मिश्रा, मा0 पार्षद
2- श्री श्रवण नायक, मा0 पार्षद
3- जोनल अधिकारी, जोन-5
4- नगर अभियंता, जोन-5 - जोन 6
1- श्री विजय गुप्ता, मा0 पार्षद
2- श्रीमती रानी कनौजिया, मा0 पार्षद
3- जोनल अधिकारी, जोन-6
4- नगर अभियंता, जोन-6 - जोन 7
1- श्री दिलीप श्रीवास्तव, मा0 पार्षद
2- श्री राम कुमार वर्मा, मा0 पार्षद
3- जोनल अधिकारी, जोन-7
4- नगर अभियंता, जोन-7 - जोन 8
1- श्री कौशलेनद्र द्विवेदी, मा0 पार्षद
2- श्री विनोद मौर्या, मा0 पार्षद
3- जोनल अधिकारी, जोन-8
4- नगर अभियंता, जोन-8