कोरोना के आंकड़े क्यों छिपा रहा है चीन, अमेरिका भी नहीं कर रहा विश्वास

# ## International

आर्य टीवी डेस्क। कोरोना को लेकर चीन ने दावा किया था कि वहां सब कुछ ठीक है। लोग घरों से निकल रहे हैं, बाजारों में रौनक लौट आई, मेट्रो चल रही है, वहां से प्लेन उड़ रहे हैं। लोग अपने दफ्तरों को जा रहे हैं। कुल मिलाकर कहा यह जा रहा था कि वहां सब कुछ ठीक चल रहा है। चीन में 1 फरवरी तक ट्रैकर पेज पर 24589 मौत बताई गई थीं। 2 फरवरी को आंकड़ा मौत का आंकड़ा घटाकर 304 कर दिया गया। जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 1,54,000 से ज्यादा बताई गई थी।

शुक्रवार को चीन ने बताया था कि 1290 लोगों की 24 घंटों में मौत हुई है। अब मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4000 हो गया है। चीन के आंकड़ों पर अमेरिका ने संदेह व्यक्त किया है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि शी जिनपिंग मेरे दोस्त हैं।लेकिन ये आंकड़े विश्वास करने योग्य नहीं हैं। यानी साफ है कि चीन लगातार आंकड़े छिपा रहा है।