- प्रांतीय परिषद सदस्य नामित होने पर पदाधिकारियों को बधाई
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रांतीय परिषद सदस्य हेतु सूची जारी की गयी। जिसमें लखनऊ जिला से अमरनाथ सिंह बक्सी का तालाब, भारत सिंह मौर्य को सरोजिनी नगर, सुंदरलाल धीमान को मोहनलालगंज, जानकी प्रसाद विमल को मलिहाबाद से सदस्य घोषित किया गया है। इसके साथ ही लखनऊ महानगर से ऋषिपाल लखनऊ पूर्व, प्रमिला गुलेहरा, को लखनऊ कैंट राहुल निगम को लखनऊ मध्य, रामाशंकर त्रिपाठी उर्फ गुरु जी को सरोजिनी नगर पुरुषोत्तम पुरी को लखनऊ पश्चिम और विनोद वाजपेई को लखनऊ उत्तर का प्रांतीय परिषद सदस्य घोषित किया गया। इनके मनोनयन पर डॉ. राजेश्वर सिंह कार्यालय के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश कुमार मिश्रा, विद्यावती वार्ड तृतीय के पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह,मंडल अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा,वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बधाई दी है।


