यूपी में बिजली कटौती बढ़ी:ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने की जून में आई याद

# ## UP

(www.arya-tv.com) कटौती और फॉल्ट बढ़ गए हैं। लखनऊ में 24 घंटे में 20 बार बिजली कटने के आंकड़े रिकॉर्ड हो रहे हैं। तापमान भी 40 के पार चल रहा है। ऐसे में चेयरमैन एम. देवराज ने मध्यांचल के अधिकारियों को नया एक्शन प्लान समझाया है।

उन्होंने शहर के सभी ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर को जल्द बदलने के लिए कहा है। वहां मानक के हिसाब से बढ़े लोड वाले ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए कहा है।

हालांकि, यह काम विभाग में हर साल मार्च और अधिकतम अप्रैल के महीने में कर लेना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। अब विभाग को जून के महीने में ओवर लोड याद आया है। सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में ठीक से जांच कर दी जाए तो करीब एक हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड मिलेंगे। पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन करीब 15 से 20 ट्रांसफॉर्मर खराब हो रहे है। स्थिति यह है कि शहर के कई इलाकों में लो – वोल्टेज के कारण्स लोगों रहना मुश्किल हो गया है।

दरअसल, लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में पिछले 2 साल से ट्रांसफॉर्मर, पोल समेत मरम्मत काम ठीक से नहीं हुआ है। ट्रांसमिशन लाइन को छोड़ दिया जाए तो लोड को लेकर काम न के बराबर हुआ। इसकी वजह से इस साल कटौती बढ़ गई है। अकेले राजधानी लखनऊ में हर रोज करीब 15 से 20 ट्रांसफॉर्मर खराब हो रहे हैं। ऐसे में रोज 2 से 5 लाख लोग बिजली संकट झेल रहे है। यह शिकायत ट्वीटर, फेसबुक और विभाग के शिकायत 1912 तक शासन तक पहुंच रही है।

चेयरमैन ने इसके अलावा आदेश दिया है कि सभी अधिकारी रात 12 बजे तक पेट्रोलिंग करे। इसके अलावा बिजली चोरी के लिए सुबह अलग से अभियान चलाया जा रहा है। अभियंता संघ  देर रात पेट्रोलिंग का विरोध कर रहा है।

ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा मिला तो जेई जिम्मेदार
बैठक में यह भी कहा गया कि कही भी ट्रांसफॉर्मर के पास कूड़ा मिला तो इसकी जिम्मेदारी जेई की होगी। ऐसे में उपकेन्द्र के स्तर पर अभियान चलाते हुए सभी ट्रांसफॉर्मर के पास से कूड़ा हटाया जाए। दरअसल पिछले दिनों कूड़े में कई बार आग लगने की घटना सामने आई है। इसमें ट्रांसफॉर्मर भी खराब हो जाते है। इस दौरान घंटों बिजली कटी रहती है। नाराज उपभोक्ता हंगामा भी करते है।