(www.arya-tv.com)कॉमेडियन कपिल शर्मा दूसरी बार पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने आज सुबह (सोमवार) बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी। साथ ही सभी के प्यार के लिए कपिल ने शुक्रिया अदा भी किया है। इससे पहले 2019 में कपिल-गिन्नी के घर बेटी अनायरा ने जन्म लिया था।
कपिल शर्मा ने सुबह करीब 5:30 बजे पोस्ट शेयर कर लिखा, “नमस्कार, आज सुबह हमारे घर बेटे ने जन्म लिया है। भगवान की कृपया से बच्चा और मां दोनों ठीक हैं। आप सभी के प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। लव यू ऑल, गिन्नी और कपिल।” कपिल की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी कपिल और गिन्नी को दोबारा माता-पिता बनने पर बधाई दी हैं।