यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मान्यता प्राप्त इण्डियन स्कूल ऑफ बिजनेस एण्ड फाइनेन्स में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

Education
  • यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मान्यता प्राप्त इण्डियन स्कूल ऑफ बिजनेस एण्ड फाइनेन्स में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

 

(www.arya-tv.com)लखनऊ, 10 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा आयुषी शुक्ला ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मान्यता प्राप्त इण्डियन स्कूल ऑफ बिजनेस एण्ड फाइनेन्स (आई.एस.बी.एफ.), नई दिल्ली में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विदित हो कि आई.एस.बी.एफ. भारत में एल.एस.ई. द्वारा अनुमोदित एवं अधिकृत संस्था है जो कि लंदन स्कूल ऑफ इकोनाॅमिक्स के सहयोग से छात्रों को उच्चशिक्षा प्रदान करता है।

आयुषी ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है एवं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने आयुषी की इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों व प्रधानाचार्या का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रा का आई.एस.बी.एफ. में चयन सम्पूर्ण सी.एम.एस. परिवार के लिए प्रसन्नता का विषय है।