सरकार के 9 साल पूरे होने पर सीएम योगी का संबोधन, कहा – ‘यूपी के पास मंशा और नीति दोनों, तेजी से बढ़े उद्योग’

# ## UP

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के नौ वर्ष की अवधि को नवनिर्माण का शासनकाल बताया है और कहा कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की पहचान बदलने का काम किया है और अब राज्य विकास की नयी गाथ लिख रहा है। योगी ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश में हुए व्यापक बदलावों को रेखांकित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की सीमाओं पर बनाए गए नौ स्वागत द्वारों का लोकार्पण किया और ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ पुस्तक का विमोचन भी किया।

यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार के आज 9 साल पूरे हो गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की जनता को बधाई दी और कहा कि यूपी असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है लेकिन यह किन कारणों से पिछड़ा और मोहताज बना रहा, ये आज सबके सामने है। उन्होंने आगे कहा कि नवरात्री और रमजान का पर्व एक साथ चल रहा है, अलविदा की नमाज और ईद भी आने वाले है लेकिन यूपी में किसी भी प्रकार की कोई अशांति नहीं है।

उन्होंने सभी पर्व को शांति और उल्लास से मनाये जाने की बात कही। सीएम ने कहा -सभी पर्व शालीनता से मनाए जा रहे हैं, न कोई भय है, न तनाव, न दंगे का डर और न ही कर्फ्यू का खतरा. यही सुशासन और बेहतर सुरक्षा का प्रमाण है।

सीएम योगी ने प्रदेश में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि 9 साल में यूपी की विकास यात्रा तय की है प्रदेश में पहचान का संकट था हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में इस संकट को दूर करने का लक्ष्य प्राप्त किया। साल 2017 के पहले यूपी की आधी आबादी पलायन के लिए मजबूर थी हमने प्रदेश में क़ानून व्यवस्था स्थापित किया।यही कारण है कि अब प्रदेश पूरी क्षमता के साथ विकास की ओर अग्रसर है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है, वह सेवाभाव और सुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था, जबकि आज वही प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था और नौकरियों में पारदर्शिता का अभाव था, लेकिन अब भर्ती प्रक्रियाएं निष्पक्ष और पारदर्शी हुई हैं। उन्होंने बताया कि बीते 9 वर्षों में लगभग 2 लाख युवाओं को पुलिस भर्ती के माध्यम से रोजगार दिया गया है।