मौसम का मिजाज बिगडऩे के आसार छाएंगे बादल

Environment National

भोपाल।(www.arya-tv.com) प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगडऩे के आसर हैं। हवाओं के साथ नमी आने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने लगेंगे और चार-पांच फरवरी को कहीं-कहीं बरसात भी होने की संभावना है।

मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट होने लगेगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि लगातार उत्तरी और उत्तर-पूर्वी सर्द हवाएं चलने के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

गत दिवस एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हुआ तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढऩे लगे थे। वर्तमान में एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तन और उससे लेग पाकिस्तान पर यह सक्रिय हो गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात भी बन गया है। इस वजह से हवाओं का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी होने लगा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में तजी से बढ़ोतरी होने लगी है।