(www.arya-tv.com) अमेरिकी बिजनेसमैन और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स ने कहा है कि अगले 4 से 6 महीने महामारी के लिए सबसे खराब दिन होगा। इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैलुएशन (IHME)के मुताबिक, इस दौरान 2 लाख से ज्यादा मौतें होगी।
अगर हम नियमों का पालन करें, मास्क पहनें और भीड़ में न जाएं तो इन मौतों को बहुत हद तक रोक सकते हैं। गेट्स ने सीएनएन को दिए गए इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वैक्सीन आने पर वह इसे सबके सामने लगवाएंगे।
इस बीच बहरीन ने चीन की फार्मा कंपनी सिनोफार्म की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इसने टीका लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 18 साल से ज्यादा लोग फ्री में वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
सिनोफार्म की इस वैक्सीन की मिस्र, बहरीन और जॉर्डन में तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है। देश में अब तक 89 हजार 143 लोग संक्रमित मिले हैं और 348 लोगों की मौत हुई है।
रूस में बीते 24 घंटे में 28 हजार 80 संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक 26 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए हैं और 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हैं। यहां की राजधानी मॉस्को में बीते 24 घंटे में 75 संक्रमितों की मौत हुई है।
इन सभी में पहले निमोनिया पाया गया था। बाद में जांच करने पर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। रविवार को इन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही अब तक यहां मरने वाले की संख्या 9945 हो गई है। मॉस्को में अब तक 6 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देश में पिछले हफ्ते से वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है।