(www.arya-tv.com) दिल्ली के मजनूं टीला इलाके से चीनी महिला को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आई चीनी महिला बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में राजधानी में रह रही थी। महिला का नाम काय रुओ है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने यह कार्रवाई महिला के संदिग्ध हाव भाव को देखते हुए की है। पुलिस को शक है कि महिला भारत में जासूसी के लिए आई थी।
पुलिस के मुताबिक महिला नेपाली नागरिक बनकर दिल्ली में रह रही थी। उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली में उसके और कितने साथी हैं।
नेपाल के रास्ते भारत में घुसने का शक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला के नेपाल के रास्ते भारत में आने का शक है, क्योंकि महिला ने नेपाली बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा धारण की हुई थी। महिला के पास से कुछ डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं। महिला ने ID में अपना नाम Dolma Lama और ऐड्रेस काठमांडू लिखवाया हुआ है, लेकिन फॉरेन रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की जांच में पता चला कि महिला चीन के हैनान प्रांत की रहने वाली है।
2019 में चाईनीज पासपोर्ट पर भारत आई
FRRO के मुताबिक महिला 2019 में चाईनीज पासपोर्ट पर भारत आई थी। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मारने की फिराक में थे। महिला इंग्लिश ,चीनी और नेपाली भाषा जानती है। महिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।