मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : नवस्थापित 10 पुलिस थानों हेतु पदो के सृजन के आदेश निर्गत

Lucknow

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के निर्देशों के अनुपालन मे  नवस्थापित 10 पुलिस थानों यथा गाजीपुर मे नवीन थाना रामपुर मॉझा, पुलिस कमिश्नरेट आगरा में नवीन पुलिस थाने बमरौली कटारा, ट्रांस-यमुना, किरावली एवं जनपद खीरी में नवीन पुलिस थाने शारदानगर, खमरिया व पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में नवीन पुलिस थाना अरौल व जनपद पीलीभीत में नवीन थाना करेली एवं जनपद महाराजगंज में नवीन पुलिस थाना भिटौली तथा जनपद श्रावस्ती के नवीन थाना हरदत्त नगर गिरण्ट हेतु कुल 324 पदो के सृजन के आदेश निर्गत कर दिये गयेे हैं।

प्रमुख सचिव, गृह  संजय प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के जनपद गाजीपुर के नवीन पुलिस थाना रामपुर मॉझा व पुलिस कमिश्नरेट आगरा के नवीन पुलिस थाना ट्रांस यमुना के लिए  निरीक्षक, नागरिक पुलिस का 1-1, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस का 02-02, मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस के 09-09, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए के 03-03, आरक्षी, नागरिक पुलिस के 15-15, आरक्षी चालक के 02-02 तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 03-03 पदो का सृजन किया गया है। संजय प्रसाद ने यह भी बताया कि पुलिस कमिश्नरेट आगरा में नवीन पुलिस थाने बमरौली कटारा, किरावली व कानपुर कमिश्नरेट के नवीन पुलिस थाना अरौल, जनपद पीलीभीत के नवीन थाना करेली, जनपद महाराजगंज के नवीन थाना भिटौली एवं जनपद श्रावस्ती के नवीन थाना हरदत्त नगर गिरण्ट हेतु निरीक्षक, नागरिक पुलिस का 1-1, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस का 02-02, मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस के 09-09, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए के 02-02, आरक्षी, नागरिक पुलिस के 15-15, आरक्षी चालक के 02-02 तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 03-03 पदो का सृजन किया गया है।इसी प्रकार जनपद खीरी के नवीन पुलिस थाना शारदानगर एवं खमरिया हेतु निरीक्षक, नागरिक पुलिस का 1-1, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस का 01-01, मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस के 08-08, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए के 02-02, आरक्षी, नागरिक पुलिस के 08-08, आरक्षी चालक के 02-02 तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 03-03 पदो का सृजन किया गया है।प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय इस क्षेत्र में बेहतर शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।