मुख्यमंत्री ने जनपद फिरोजाबाद में एक मार्ग दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

Agra Zone UP

(www.arya-tv.com) हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद फिरोजाबाद के थाना-मक्खनपुर क्षेत्र में एक मार्ग दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।