(www.arya-tv.com) आगरा में हीट वेव के बाद मौसम विभाग ने अब ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया है। 24 और 25 मई को तेज आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। गत मंगलवार को आगरा का पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गत शाम को बूंदाबांदी से तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है लेकिन उमस से लोग परेशान हैं। पिछले 4 दिन से आगरा में हीट वेव से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। मंगलवार की शाम को हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई। लेकिन कड़ी धूप में तप रहे मकान और धरती पर आसमान से बूंदें गिरीं तो उमस बढ़ गई। आज सुबह से ही लोग उमस के चलते व्याकुल हो रहे हैं। उमस में कूलर काम नहीं कर रहे हैं। एसी से थोड़ी राहत मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज और कल तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। अगले दो दिन तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। लेकिन लोगों को उमस सताती रहेगी। 29 मई तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
फसलों को नुकसान की
आशंका से किसान चिंतित
ओलावृष्टि का अलर्ट जारी होने के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। खासतौर से सब्जी उगाने वाले किसानों को फसल खराब होने का डर है। किसान श्यामवीर सिंह ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते गोभी की फसल पहले से ही प्रभावित है। तेज अंधड और ओला वृष्ट से खरबूजा समेत लोकी तोरई, अगेती बाजरा की फसल को नुकसान होगा। जिन किसानों ने गर्मी में बाजरा उगाया है उन पर बाली आ गई है। ओलावृष्टि से बाली बर्बाद हो जाएगी।