यूपी में आज बारिश की संभावना बड़ सकती है ठंड

Lucknow

लखनऊए (www.arya-tv.com)। आसमान में घनघोर कोहरा छाया रहा। इससे वाहन रेंगते नजर आए। वहीं पहाड़ों से हवा भी आ रही है। यूपी में दो दिनों बाद पारा और लुढ़केगा। साथ ही ठंड में और इजाफा होगा। राजधानी लखनऊ समेत कई जनपदों में रात से कोहरा छाया रहा। वहीं हवाओं में भी नमी बढ़ गई।  

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ़ , मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर पर अलग अलग स्थानों पर अगले तीन घंटों के दौरान बारिशए गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिकए कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। पश्चि‍मी यूपी में कहीं.कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। दो दिन बाद तापमान में और गिरावट आएगी। ठंड में इजाफा होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सि‍यस रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सि‍यस रहने की उम्मीद है। वहींए राजधानी में शुक्रवार को पारा लुढ़क गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 201 डिग्री सेल्सि‍यस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 55 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 137 डिग्री सेल्सि‍यस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।

उधरए सबसे अधिक पारा में गिरावट लखीमपुर में दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान में 77 डिग्रीए गोरखपुर में 62 डिग्रीए बहराइच में 59 डिग्रीए बलिया में 57 डिग्री सुलतानपुर में 4ण्8 डिग्रीए बरेली में 58 डिग्री व शाहजहांपुर में 47 डिग्री सेल्सि‍यस सामान्य से कम पाया गया।