आगरा में चेन स्नेचिंग करने वाले 2 शातिर अरेस्ट:शहर में अलग-अलग स्थानों से 6 महिलाओं से लूटीं थीं चेन

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) आगरा में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 लुटेरों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों ने चेन लूटने की 6 घटनाओं को कबूल किया है। लूट करने में शामिल एक आरोपी फरार है। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने आज शातिर लुटेरे रोहित गिहार को सेंट्रल पार्क तिराहे से अरेस्ट कर लिया। उसने बताया कि वह और उसका साथी टिपलन उर्फ अभय दोनों लोग बाइक से सुबह-शाम टहलने वाली अकेली महिलाओं से चैन छीनकर भाग जाते थे। लूट में मिले माल को भोगांव में रहने वाले राजू और निक्की उर्फ अनुभव को बेच देते थे। रोहित ने टिपेलन के साथ मिलकर आगरा में कई जगह लूट की घटनाएं की हैं। पिछले 29 जून तारीख कोठी मीना बाजार के रास्ते से जा रही महिला के गले से चैन तोड़ी थी। उसके बाद आवास विकास कालोनी में सेक्टर 4 की चौकी के पास से एक और महिला की चेन तोड़ी थी। उसी दिन डाइनिंग रेस्टोरेन्ट के पास से एक महिला की चैन तोड़ी थी। इससे पहले 25 जून की सुबह ट्रांस यमुना कॉलोनी के पास से एक महिला के गले से चेन तोड़ी थी। अब तक आगरा में वे दोनों 6 महिलाओं की चेन लूट चुके हैं।

3 चेन और नगदी बरामद
पुलिस ने आरोपी रोहित से 3 चेन और 8550 रुपए की नगदी और 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना ताजगंज, थाना एत्मादुद्दौला समेत थाना जगदीशपुरा पुलिस इस शातिर की तलाश में जुटी हुई थी। सर्विलांस टीम और सीसीटीवी की मदद आरोपियों को पकड़ा गया है। हाल ही में तीन घटनाएं थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में की गईं थीं। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी रोहित गिहार पुत्र महावीर सिंह निवासी विहार कॉलोनी थाना भोगांव, मैनपुरी का रहने वाला है। दूसरा आरोपी राजू वर्मा उर्फ राजपुत्र बृह्मानन्द निवासी मोहल्ला तौरखी, थाना भोगांव मैनपुरी में रहता है।