ऑल इंडिया मुस्लिम जमातके राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर संसद मार्ग स्थित मस्जिद के इमाम मौलाना मोहीबुल्लाह नदवी को पद से हटाने की मांग की है. इस पत्र में मौलाना रज़वी ने आरोप लगाया कि मस्जिद के अंदर समाजवादी पार्टी की राजनीतिक बैठक आयोजित कर मस्जिद की पवित्रता को भंग किया गया है. उन्होंने कहा कि हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव और अन्य नेताओं की मौजूदगी में मस्जिद में मीटिंग की गई, जिसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया. मस्जिद इबादत की जगह है, न कि राजनीतिक कार्यक्रमों की मौलाना रजवी ने इसे इस्लामी मर्यादाओं के विरुद्ध बताया और कहा कि मस्जिद इबादत की जगह है, न कि राजनीतिक कार्यक्रमों की. इस पत्र में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मस्जिद के अंदर ऐसे लोगों ने प्रवेश किया जो नापाक वेशभूषा में […]
Continue Reading