Hockey Tournament: केडी सिंह और जमन लाल एकादश के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत, किसके हाथ सजेगी ट्रॉफी

 केडी सिंह सोसाइटी की देखरेख में आयोजित द्वितीय विजय मित्र द्विवेदी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में केडी सिंह बाबू एकादश का सामना जमन लाल शर्मा एकादश से होगा। ओलंपियन सैयद अली ने बताया कि दोनों टीमों ने लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई […]

Continue Reading

उत्तराखंड को पीएम मोदी की सौगात… रजत जयंती समारोह में 8140 करोड़ रुपये की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत देहरादून में 8140 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, वह “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” के तहत 28,000 से अधिक किसानों के खातों में Rs62 करोड़ रुपये की राशि भी सीधे जारी करेंगे। […]

Continue Reading

SIR अभियान; आयोग ने शुरू की मतदाता सूची के साथ चुनाव की तैयारी, पंचायत चुनाव के लिए तय की खर्च की सीमा

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के साथ अगले पंचायत चुनाव की अन्य तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के खर्च की सीमा तय कर दी। आगे की कार्रवाई के लिए मंथन चल रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव साल 2026 में मार्च अप्रैल में संभावित है। ग्राम पंचायत मतदाता सूची का […]

Continue Reading

बंथरा के बनी में चार दिवसीय हटिया मेला शुरू, भाजपा नेता शंकरी सिंह ने किया शुभारंभ, पार्किंग और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

कार्तिक पूर्णिमा के बाद द्वितीया तिथि पर शुक्रवार को बंथरा के बनी में सई नदी तट स्थित श्री रेतेश्वर महादेव धाम परिसर में चार दिवसीय पौराणिक हटिया मेला शुरू हो गया। भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। श्रद्धालु दूरदराज से मेले में पहुंचे थे। मेले […]

Continue Reading

एडमिशन में घोटाला! बोला विश्वविद्यालय प्रशासन- पारदर्शिता से हुई हैं नियुक्तियां, सभी नियमों का हुआ पालन

डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों पर लगाए गए आरोपों का विश्वविद्यालय प्रशासन ने खंडन किया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि संपूर्ण प्रक्रिया नियमों के अनुरूप और पूर्णतः पारदर्शी रही है, जिसमें वही प्रक्रिया अपनाई गई जो देश के अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रचलित है।विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर ने […]

Continue Reading

Bareilly: निदा खान को जेल से धमकी दे रहा मोईन…कोर्ट से सुरक्षा की गुहार

 समाजसेविका और आला हजरत खानदान की बहू निदा खान के विरुद्ध वर्ष 2022 में फतवा जारी करने के आरोपी मोईन सिद्दीकी जेल से निदा को मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मरवाने की धमकी दिलवा रहा है। वह अभी 26 सितंबर को हुए बवाल मामले में जेल में बंद है। इस केस में निदा […]

Continue Reading

लखनऊ व्यापार मंडलः 35 वर्ष पुरानी दुकानों को नोटिस भेजने पर भड़के व्यापारी, कहा- होगा व्यापक आंदोलन

लखनऊ व्यापार मंडल की कार्यकारी समिति की बैठक शुक्रवार को व्यापार भवन गौतम बुद्ध मार्ग पर हुई। इसमें 35 वर्ष पूर्व बनी दुकानों को एलडीए की ओर से व्यापारियों को नोटिस भेजे जाने पर नाराजगी जताई गई। राजधानी की इकाई ने एलडीए की कार्रवाई को व्यापारियों का उत्पीड़न करार दिया। व्यापारियों ने कहा कि एलडीए […]

Continue Reading

रुको, रोको, टोको से रुकेगा जानलेवा कैंसर… लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ कैंसर जागरूकता कार्यक्रम

 तंबाकू से होने वाले कैंसर से बचाव संभव है, यदि समाज में “रुको, रोको और टोको” अभियान को व्यापक रूप से अपनाया जाए। यह संदेश शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनके कारणों और समय पर जांच के महत्व के […]

Continue Reading

फर्जीवाड़ा: दो फर्मों ने की 45 करोड़ की हेराफेरी… राज्यकर विभाग ने बिजनौर व विभूतिखंड थाने में दर्ज कराई एफआईआर

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराकर दो फर्मों ने केंद्र और राज्य सरकार को जीएसटी के नाम पर करीब 45 करोड़ रुपये का चूना लगाने की कोशिश की। जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर राज्यकर विभाग ने दोनों फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। राज्यकर विभाग के उपायुक्त अशोक कुमार त्रिपाठी ने 20 […]

Continue Reading

बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025: आज से रिंग में गूंजेगा मुक्केबाजों का पंच, 13 राज्यों के 120 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित केएसई कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में शिनवार से रिंग में मुक्केबाजों के भारीभरकम पंच की ध्वनि गूंजेंगी। पंजीकरण शुक्रवार को दिगम्बर जैन मंदिर अयोध्या के आवासीय परिसर में संपन्न हुआ। देशभर के 13 राज्यों के 120 मुक्केबाजों ने अपना पंजीकरण कराया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार, लक्षद्वीप, […]

Continue Reading