UP प्रभारी प्रियंका गांधी ने हर पदाधिकारी को दिया 20 दिन प्रवास का निर्देश

UP

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में निर्देश दिए हैं कि अगले 20 दिनों तक सभी पदाधिकारी जिलों में प्रवास करेंगे। 3 जनवरी से शुरू होने वाले प्रवास कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने के प्रियंका गांधी ने निर्देश दिए। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को कहा है कि पूर्व के कार्यकर्ता से लेकर नए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जाए। जिलों में बचे हुए ग्राम सभा कमेटियों और न्याय पंचायत कमेटियों तैयार किया जाएगा।

पुराने कांग्रेसी परिवारों का चिन्हीकरण उनसे संपर्क करेंगे
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन के साथ प्रदेश प्रभारी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ी। प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए पदाधिकारियों को यह निर्देशित किया है कि मौजूदा समय में सृजन संगठन अभियान को और तेज करने की जरूरत है।

इसके लिए अगले 3 जनवरी से सभी प्रदेश स्तरीय और नियुक्त किए गए जिला प्रभारियों को प्रवास पर रहना होगा। इस दौरान बची हुई ग्राम सभा कमेटियों और न्याय पंचायत कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही पुराने कांग्रेसी परिवारों का चिन्हीकरण उनसे संपर्क करके उनको सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके जरिए संगठन के पदाधिकारियों का फीडबैक भी लिया जाए।