नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में जागरूकता अभियान

Lucknow

सरोजिनी नगर। भारतीय विचार मंच के तत्वाधान में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में आगामी 11 जनवरी को सरोजनी नगर के लक्ष्मण नर्सरी मैदान में होने वाली विशाल जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से विचार मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जाकर लोगों को बिल के बारे में बताया व रैली में बड़ी से बड़ी संख्या में आने का आव्हान किया। इस कड़ी में आयोजन के संयोजक श्री चंद्रभान सिंह ने लोगों से कहा कि वह विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में ना आए व होने वाली आगामी बैठक में बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचकर नागरिकता संशोधन बिल के विषय में जाने व लोगों को बताएं कि यह बिल किसी भी नागरिक की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि दूसरे मुल्कों से आए प्रताड़ित अल्पसंख्यक हिंदुओं को नागरिकता देने वाला बिल है।

इसके साथ ही क्षेत्रीय लोगों सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी का स्वागत समारोह किया जिसमें दादूपुर के प्रधान पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह पप्पन द्वारा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया इसके साथ ही बंथरा प्रधान संजय सिंह सहित दरोगा खेड़ा व अन्धपुर के कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। जिन का धन्यवाद देते हुए जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं सहित पार्टी ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है जिसके फलस्वरूप उन्हें जो यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे और वह सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं के काम करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

इसके साथ ही जिला अध्यक्ष ने सभी लोगों से मिलकर सीएए के समर्थन में होने वाली जन जागरण रैली को सफल बनाने के लिए आह्वान भी किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता व मलिहाबाद विधानसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह राजू, जिला उपाध्यक्ष अमित तिवारी, खुशाल गंज मंडल अध्यक्ष शिव बक्स सिंह, भुवनेंद्र सिंह मुन्ना, सैनिक प्रकोष्ठ के मनोज सिंह, जिला मंत्री रेनू सिंह, सरोजिनी नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कनौजिया ,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश सिंह, गंगाराम भारती सहित भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय विचार मंच के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।