तमिलनाडु के कई शहरों में CAA के खिलाफ प्रदर्शन

# ## National UP

चेन्नई। नागरिकता संसोधन कानून का विरोध हर जगह हो रहा है। शहर शहर में इस कानून को लेकर विरोध हो रहा है। शुक्रवार को तमिलनाडू के चौराहों पर प्रदर्शन जारी है।

शाहीन बाग की तर्ज पर चेन्नई में महिलाओं ने विरोध किया। पुलिस ने लाठी चलाई तो महिलाएं चली गईं, लेकिन थोड़ी देर बाद बड़ा सैलाब वहां आ गया और महिलाएं सड़क पर उतर आईं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई।

सीएए, एनपीए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। कोयम्बटूर में पीएम मोदी और शाह के खिलाफ नारेबाजी जारी है।