mayawati

अभी अभी: बसपा सुप्रीमो का नया प्लान, ऐसे जीतेंगी 2022

# ## Lucknow UP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुए 11 सीटों पर उपचुनाव में खाता न खोल पाने वाली बसपा ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार को बसपा सुप्रीमो ने पदाधिकारियों के साथ डेढ़ घंटे तक बैठक की है।

बसपा अब संगठनात्मक ढांचा बदलने के मूड में है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सेक्टर व्यवस्था लागू की है। प्रदेश के संगठन को 4 सेक्टर में बांटा गया है।

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बसपा को उम्मीद है कि इस प्रयोग से प्रदेश के अंदर संगठन को मजबूती मिलेगी।