दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में रौनक; सेंसेक्स 550 पॉइंट चढ़कर 49 हजार के करीब

Business
(www.arya-tv.com)शेयर बाजार में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को अच्छी खरीदारी है। BSE सेंसेक्स 546 अंकों की बढ़त के साथ 48,986.16 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे ज्यादा 2.7% की बढ़त है। इससे पहले दिन की गिरावट में इंडेक्स 1611 अंक गिरकर गुरुवार को 48,440 पर बंद हुआ था।

निफ्टी भी 121 अंक ऊपर 14,446 पर पहुंचा। निवेशक सबसे ज्यादा बैंकिंग, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी है। BSE पर 2,198 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें 1,591 के शेयरों में बढ़त है। वहीं, 509 शेयरों में गिरावट है। इसमें 117 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 200.58 लाख करोड़ रुपए रुपए हो गया है, जो कल 198.75 लाख करोड़ रुपए था।

US मार्केट में खरीदारी से एशियाई बाजारों में लौटी रौनक

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 287 अंक यानी 1% चढ़कर 28,187 पर पहुंच गया है।
  • चीन के शंघाई कंपोजिट 46 पॉइंट ऊपर 3,409 पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 464 पॉइंट्स चढ़कर 29,194 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी 0.80% तक की बढ़त है।

अमेरिकी बाजार में खरीदारी लौटी
US इकोनॉमी में बेहतर रिकवरी की उम्मीद से बाजार में निवेशकों ने खरीदारी की। डाओ जोंस इंडेक्स 199 पॉइंट बढ़त के साथ 32,619 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 15 अंक बढ़कर 12,977 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 20 अंक चढ़कर 3,909 अंकों पर पहुंच गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में सपाट कारोबार देखने को मिला, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

कल लगातार दूसरे दिन बाजार में रही गिरावट रहा
शेयर बाजार में 25 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 740 अंक गिरकर 48,440.12 पर और NSE निफ्टी भी 224 अंकों की गिरावट के साथ 14,324.90 पर बंद हुआ। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 3,383.60 करोड़ रुपए के शेयरों को बेचा, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,267.69 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।