सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 49800 के नीचे आया, निफ्टी भी 14750 के स्तर पर, बैंकिंग शेयरों में गिरावट

Uncategorized

(www.arya-tv.com)शेयर बाजार में बुधवार को कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बिकवाली है। BSE सेंसेक्स 298 अंक नीचे 49,753.25 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 22 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ONGC का शेयर सबसे ज्यादा गिरा है। मंगलवार को सेंसेक्स 50,051 पर बंद हुआ था।

BSE पर 1,654 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें 822 शेयर बढ़त और 749 गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 205.49 लाख करोड़ रुपए हो गया है। निफ्टी इंडेक्स भी 70 अंक गिरकर 14,743.90 पर आ गया है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में कहा कि बैंकों का NPA 2.74 लाख करोड़ रुपए घटा है। यह दिसंबर 2020 में घटकर 5.70 लाख करोड़ रुपए रहा, जो 2018 में 8.96 लाख करोड़ रुपए रहा था।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट से दुनियाभर के शेयरों में भी दबाव

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 595 अंक यानी 2.09% फिसलकर 27,902 पर आ गया।
  • चीन के शंघाई कंपोजिट 38 अंकों की गिरावट के साथ 3,373 पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 543 पॉइंट्स गिरकर 28,452 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 18 अंकों की गिरावट है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में 25 अंकों की बढ़त।

अमेरिकी बाजार में बिकवाली
US शेयर बाजारों में नए टैक्स और इंफ्रा पर खर्च की संभावनाओं को देखते हुए निवेशकों ने बिकवाली की। नैस्डैक इंडेक्स 1.12% ऊपर 13,277 अंकों पर बंद हुआ था। डाओ जोंस इंडेक्स 308 पॉइंट गिरकर 32,423 पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 30 अंक ऊपर 3,910 अंकों पर आ गया। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में उतार-देखने को मिली, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

मंगलवार को बाजार में रही खरीदारी
शेयर बाजार 23 मार्च को दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 280 अंक ऊपर 50,051.44 पर और निफ्टी भी 78 अंकों की बढ़त के साथ 14,814.75 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 108.24 करोड़ और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 529.69 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।