शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ खुले, सेंसेक्स में 550 अंक और निफ्टी में 144 पॉइंट का उछाल

# ## Business

(www.arya-tv.com)पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स 59,632 पर और निफ्टी 17,810 पॉइंट पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 480 पॉइंट चढ़कर 59,674 पर और निफ्टी 140 पॉइंट चढ़कर पर 17,780 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 29 शेयर बढ़त के साथ और 1 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें टाइटन के शेयर 8% और इंडसइंड बैंक, M&M के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी है।

BSE पर 2,405 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,960 शेयर्स बढ़त के साथ और 357 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 264 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 555 पॉइंट यानी 0.93% गिरकर 59,189 पर और निफ्टी 176 पॉइंट यानी 0.99% की गिरावट के साथ 17,646 पर बंद हुआ था।

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.30% चढ़कर 34,417 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.47% की बढ़त के साथ 14,501 और S&P 500 0.41% चढ़कर 4,363 पर बंद हुआ।