श्रीधर पराडक़र को भ्रात शोक

## UP

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचार परिवार संगठन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराडक़र के अग्रज नारायण पराडक़र का बुधवार को भोपाल में हृदयाघात से निधन हो गया।

भोपाल स्थित कोरलवुड रेसीडेंसी निवासी 86 वर्षीय स्व.पराडक़र कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार को सायं 5 बजे के करीब उन्हें घर पर हृदयाघात आया।

इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त स्व.पराडक़र का अंतिम संस्कार गुरुवार को भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थित मुक्तिधाम में होगा।

स्व.नारायण पराडक़र दो पुत्र आनंद और अमित पराडक़र सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर साहित्य परिषद परिवार की अयोध्या ईकाई के अध्यक्ष साहित्यकार प्रमोद कांत मिश्र, प्रदेश मंत्री प्रोफेसर सत्य प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री वरिष्ठ साहित्यकार- पत्रकार शिक्षाविद सरल ज्ञाप्रटे, वी. एन.अरोड़ा,डा. एल. क. सिंह,रचनाकार स्वदेश मल्होत्रा,लेखक मीनू दूबे, पत्रकार रामप्रकाश त्रिपाठी, अधिवक्ता व आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्र, पूनम सूद,अंग्रेजी विभागाध्यक्ष साकेत महाविद्यालय डा असीम त्रिपाठी, पत्रकार अमित शंकर,डा. उषा त्रिपाठी,जय प्रकाश क्षेत्रपाल, कवि राजेश तिवारी, शिक्षक व कलमकार दीपक मिश्र,एसो. प्रोफेसर अवध विश्वविद्यालय प्रत्याशा मिश्र,अवध विश्वविद्यालय के शिक्षक अमित कुमार, राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद सदस्य, संस्कृति विभाग उद्घोषक विश्व प्रकाश ” रुपन”आदि ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।