(www.arya-tv.com)फिल्ममेकर बोनी कपूर को अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की याद आ रही है। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम ने 7 जुलाई को 3 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर बोनी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ”समय कितना तेजी से गुजर जाता है। मॉम की रिलीज को 3 साल हो चुके हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीदेवी और सभी सितारों और टीम को शानदार प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के लिए हमेशा याद किया जाएगा।”
फिल्म मॉम में श्रीदेवी के अलावा अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सजल एली और अदनान सिद्दीकी जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आए थे। इसका निर्देशन रवि उदयवर ने किया था। म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने फिल्म को संगीत दिया था। मॉम में श्रीदेवी के काम को बहुत पसंद किया था।’
मॉम’ में श्रीदेवी ने एक टीचर की भूमिका निभाई थीं, जो सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने वालों से बदला लेती है। श्रीदेवी को इस फिल्म के लिए मरणोपरांत 2018 में सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। बोनी ने बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ मिलकर श्रीदेवी का यह पुरस्कार स्वीकार किया था।
