डॉक्टर ए0के जैनके सूटकेस से 3 घंटे हड़कंप;गायब हो गया था सूटकेस

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com)लखनऊ में गुरुवार रात बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। दीवार के किनारे पड़ा संदिग्ध सूटकेस देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल बम निरोधक दस्ता बुलाया। तीन घंटे चली छानबीन के बाद पता चला कि सूटकेस में केवल कागजात हैं, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

 बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया
हुसैनगंज के होटल गोल्डन तुलिप के पास एक संदिग्ध सूटकेस देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महंगे ब्रांड का बैग लावारिस पड़ा देख उन्हें भी हैरानी हुई। पुलिस ने। BDS टीम ने सूटकेस के चारों तरफ घेरा बनाकर बम को डिफ्यूज करने की कवायद शुरू की। करीब तीन घंटे तक BDS और पुलिस टीम परेशान रही। आसपास के लोग परेशान थे।

गायब हो गया था सूटकेस
सूटकेस में बम की आशंका के चलते BDS टीम ने हजरतगंज से चारबाग रोड पर ट्रैफिक को रुकवा दिया। घंटों की मशक्कत के बाद सूटकेस को खोला गया तो उसमें बैंक पासबुक, चेकबुक और अन्य कागजात मिले। यह सूटकेस शहर के मशहूर सेक्सोलोजिस्ट डॉक्टर एके जैन का था। हुसैनगंज इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि डॉक्टर एके जैन से फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि एक दिन पहले उनका सूटकेस कैसरबाग में गायब हो गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉक्टर शहर से बाहर हैं। इसलिए उनका सूटकेस थाने में सुरक्षित रख लिया गया है।