50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बनेंगे सैफ अली खान

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) 50 साल की उम्र में सैफ अली खान चौथी बार पिता बनने हैं। उनकी दूसरी पत्नी करीना कपूर खान 39 साल की उम्र में दोबारा प्रेग्नेंट हैं। यह खबर सामने आते ही एक मजाकिया वीडियो वायरल हो गया है जिसे बधाई हो के एक्टर गजराज राव ने भी शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म ‘बधाई हो’ के एक सीन को सैफ अली खान की रियल लाइफ पर फिट किया गया है।वैसे, ज्यादा उम्र में पिता बनने का ट्रेंड बॉलीवुड में नया नहीं है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्टर्स 40 साल की एज के बाद पिता बन चुके हैं।

संजय तीन बच्चों के पिता हैं। ऋचा शर्मा से उनकी पहली शादी 1987 में हुई थी जिसके बाद 1988 में संजय बेटी त्रिशाला के पिता बने। त्रिशाला अब 32 साल की हो चुकी हैं। इसके बाद संजय ने रिया पिल्लई से शादी की लेकिन इनकी कोई संतान नहीं हुई।

इसके बाद संजय ने मान्यता से 2008 में तीसरी शादी की। 2010 में मान्यता ने दो जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा को जन्म दिया। इस वक्त संजय की उम्र 51 साल हो चुकी थी। अब शाहरान और इकरा 10 साल के हो चुके हैं। वहीं, संजय 61 साल के हो गए हैं।

शाहरुख ने 1991 में गौरी छिब्बर से शादी की थी। इसके बाद दोनों 1997 में बेटे आर्यन के माता-पिता बने। वहीं, 2000 में गौरी ने बेटी सुहाना को जन्म दिया। सुहाना के जन्म के बाद शाहरुख-गौरी के घर 2013 में तीसरे बच्चे अबराम का जन्म हुआ। तब शाहरुख 48 साल के हो चुके थे।

इसे लेकर शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि काम में बिजी होने के चलते वह आर्यन-सुहाना के साथ उनका बचपन देख ही नहीं पाए इसलिए उन्होंने तीसरे बच्चे की प्लानिंग की। गौरी को एज ज्यादा होने की वजह से कंसीव करने में परेशानी हो रही थी इसलिए अबराम के जन्म के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना गया।