नेशनल जीजू से नवाजे गये निक जोनस

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने इंस्‍टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर कोई ना कोई पोस्‍ट और फोटो शेयर करती रहती हैं। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने कैप्‍शन भी लिखा है। इसमें उन्‍होंने अपने पति निक जोनस को ‘नेशनल जीजू’ कहकर बुलाया है।

प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है, वो हॉलीवुड मूवी ‘जुमानजी द नेक्‍स्‍ट लेवल’ का है। इस फिल्‍म में निक जोनस भी काम कर रहे हैं। वीडियो में निक जोनस फिल्‍म के एक सीन में घोड़े पर सवार होकर आते दिख रहे हैं। जैसे ही निक जोनस की एंट्री होती है, वैसे ही पीछे से आवाजें आने लगती हैं, ‘जीजा जी आ गए…जीजा जी आ गए…जीजू…’

https://twitter.com/priyankachopra/status/1206466802181722113

वीडियो किसी सिनेमाघर का है, जहां दर्शकों ने इसे फिल्‍माया है। इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो के साथ लिखा है, ‘जब निक जोनस भारत के कमरे में एंट्री करते हैं…#नेशनल जीजू।

दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह अपकमिंग मूवी द व्‍हाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। उन्‍होंने रविवार को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करके यह जानकारी दी है कि मूवी की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्‍म को नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज किया जाना है।