आगरा(www.arya-tv.com) आगरा में देह व्यापार के एजेंट भीमा से हुई पूछताछ के बाद शहर के 10 इलाके पुलिस के रडार पर आ गए हैं। इनमें देह व्यापार के अड्डे चलने की जानकारी भीमा से मिली है। इस पर गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी सही पाए जाने पर पुलिस इन ठिकानों पर छापा मारेगी।
बता दें कि ताजनगरी के होटल और मकानों में कई बार देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। वर्ष 2020 में सिकंदरा थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में एक फार्म हाउस में देह व्यापार पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई।
थाना ताजगंज पुलिस ने पिछले दिनों शुभ रिसॉर्ट में छापा पड़ने के बाद पुलिस कार्रवाई में तेजी आई है। रिसॉर्ट के कमरों से दो युवतियों मिली थीं। वह उज्बेकिस्तान की रहने वाली थीं। युवतियों का एजेंट भीमा और उसका साथी भी पकड़े गए।
पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने से पहले भीमा से पूछताछ की थी। थाना ताजगंज पुलिस ने बताया कि भीमा ने देह व्यापार के कई अड्डों की जानकारी पुलिस को दी है। यह अड्डे शहर के ताजगंज, जगदीशपुरा, शाहगंज, रकाबगंज थाना क्षेत्र में बताए गए हैं।