आज प्रयागराज आएंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव:मोदी@20 संगोष्ठी के होंगे मुख्य अतिथि

# ## Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com) कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज शुक्रवार को प्रयागराज आएंगे। वह जिला पंचायत सभागार में आयोजित मोदी@20 संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 20 वर्ष पूरे होने पर देश के अलग-अलग सब्जेक्ट के विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री के खास 20 कामों पर लेख लिखे हैं।

जिन पर प्रयागराज में चर्चा के लिए ‘मोदी @ 20’ संगोष्ठी का आयोजन भाजपा महानगर प्रयागराज ने किया है।

कार्यक्रम में ये भी होंगे शामिल
भाजपा के मीडिया प्रभारी ने बताया,” बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य होंगे। जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह एवं डॉ. अज्जू भैया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अविनाश चंद्र श्रीवास्तव होंगे। इसमें प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कामों पर व्याख्यान दिए जाएंगे।