भाजपा ने चलाया वार्ड चलो अभियान

Lucknow

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अंतर्गत चलाए जा रहे वार्ड चलो अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा के हैदरगंज द्वितीय वार्ड बूथ संख्या 107 सी.एम. पैराडाइस, मायापुरम में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव ने बूथ समिति सदस्य के साथ बैठककर, आपातकाल सेनानी एवं कारसेवकों का सम्मान किया उसके उपरांत बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों संग भाजपा ध्वज यात्रा निकलकर केंद्र एवं प्रदेश की सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचने का का काम किया गया।

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा की मूल विचारधारा, संगठनात्मक एकता तथा आम जनमानस के बीच संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ताओं में निहित है, और ऐसे अभियानों के माध्यम से ही संगठन की नींव और अधिक सुदृढ़ होती है। यह आयोजन न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर भाजपा की सेवा, समर्पण और विकासशील छवि को और अधिक सशक्त रूप में प्रस्तुत किया।  

उपरोक्त कार्यक्रम में नगर कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव, सहसंयोजक संकेत मिश्रा, सहसंयोजक इशांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीप प्रकाश सिंह, पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह, वेद व्रत वाजपेई, राम शंकर राजपूत, ज्योति सिंह, महानगर पदाधिकारी, कार्यकतागण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।