भाजपा सरकार ने हर कदम पर महिलाओं के कल्याण के लिए काम किया है:महापौर

Lucknow
  • भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़
  • महापौर को अपने बीच पाकर गदगद दिखी भाजपा की महिला कार्यकर्ता

(www.arya-tv.com)भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन पं० के.पी त्रिपाठी मेमोरियल हॉस्पिटल प्रांगण रानीगंज,जगदीशपुर-अमेठी में किया गया। उक्त अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया मुख्य अतिथि एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्रीमती रमा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस विशाल जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया  ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया  ने कहा कि भारत की अपनी संस्कृति में अपना एक गौरवमय इतिहास है जिसमे मातृशक्ति का हमेशा से विशेष स्थान रहा है। यह वह देश है जहाँ आदिकाल से ही नारियों की पूजा की जाती है। हमारे वेदों और साहित्य में मातृशक्ति को सम्पूर्ण श्रष्टि का आधार कहा गया है।

भाजपा भारत की संस्कृति से जुड़ी हुई पार्टी है। भाजपा के संगठन और सरकार में मातृ शक्ति को आदर, सम्मान और सहभागिता प्राप्त है। यही कारण है कि स्वाभाविक रूप से पार्टी फलते फूलते विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गयी। हमारे माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदीजी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के प्रयासों से यूपी में महिलायें लगातर सशक्त हो रही है, यह डबल इंजन की सरकार ही है जो हमे सशक्त बना रही है। हमे इसे और मजबूत बनाना है।

महापौर ने आगे कहा कि जो काम पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ वह कार्य अमेठी में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी के नेतृत्व में 7 वर्षों में हुआ है। विकास के जितने कार्य स्मृति ईरानी के यहाँ आने के बाद हुआ उतना पहले कभी नही हुआ। आज अमेठी के विकास की गूंज देश ही नहीं विदेशों में भी सुनाई देती है।

महापौर ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने हर कदम पर महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य किया है। मोदी सरकार में वित्त मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग महिला के हाथ मे हैं, मोदी की सरकार में भी रक्षा, विदेश, शिक्षा जैसे अति महत्वपूर्ण विभाग का संचालन महिलाओं द्वारा किया जा चुका है। मातृ वंदन कार्यक्रम, परिवार विकास मिशन, 6 माह गर्भावस्था अवकाश और फ्री एम्बुलेंस तथा फ्री डिलेवरी की सुविधा के साथ साथ 6 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता, इन जैसी योजनाओं से महिलाओं के स्वास्थ्य पर अच्छा परिणाम प्राप्त हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी और योगी ने महिलाओं के फेफड़ों की चिंता करते हुए उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर घर गैस चूल्हा पहुँचा कर धुंए और फूंकनी से आजादी दिलवाई।मोदीजी और योगी जी ने हर घर शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं की इज्जत और आबरू की रक्षा की है।

महापौर ने आगे कहा कि सदियों तक ऐसी व्यवस्था रही कि घर और हर संपात्ति पर पुरुषों का ही अधिकार दिया जाता रहा है, घर, खेत हर जगह पुरुषों का ही नाम था। भाजपा सरकार इस असमानता को दूर कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे अधिकतर घर महिलाओं के नाम पर ही बन रहे है। यूपी में 25 लाख महिलाओ के नाम अपना घर हुआ है। आप सबके पास राशन कार्ड होगा, पहले वाले राशनकार्डो में घर के मुखिया के रूप में पुरुष का नाम दर्ज होता था, पूरा परिबार उस पुरुष के नाम से जाना जाता था, परन्तु माननीय मोदीजी और योगी जी ने घर के मुखिया के तौर पर महिलाओं का नाम दर्ज करवाया है, अब घर की मुखिया हमारी बहने है।

महापौर ने आगे कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडों की हनक थी। चारो ओर गुंडाराज, माफियाराज और अराजकता का माहौल था। व्यापारी, जनता और रोजगार यूपी से पलायन कर रहा था, कैराना जैसे जिलों में लोग घर छोड़ कर भाग रहे थे। और इस गुंडागर्दी का सबसे ज्यादा शिकार हमारी बेटियाँ हुई थी। बेटियों की हत्या करने से बाद शवो को सरेआम पेड़ो पर लटका दिया जाता था। शिकार हुई बेटियाँ जब थानों में जाती थी तो वहाँ अपराधियों को बचाने के लिए सपा नेताओं के फोन आ जाते थे। और इन समाजवादी गुंडों के संरक्षक खुले मंच से कहते थे कि “लड़के है, लड़को से गलतियां हो जाती है।” माफिया लोग दिनदहाड़े व्यापारियों को गोली मार देते थे, जेलों से रंगदारी मांगी जाती थी, अपहरण होता था। और तो और सपा शासनकाल में पुलिस सिर्फ एक मंत्री की भैसों को ढूंढने पर लगाई जाती थी। 2017 में जब हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे गुंडों और माफियाओ की छाती पर बुलडोजर चलाकर उनके उनकी असली जगह पर पहुँचा दिया है, अब यह माफिया या तो सलाखों के पीछे है या तो उत्तर प्रदेश छोड़ कर भाग गए है। योगीराज में महिलाओं में सुरक्षा भी भावना पैदा हुई है। आज कोई भी महिला रात 12 बजे अकेले कही भी आ जा सकती है। महिलाओं को भरोसा है कि उनकी सुरक्षा के लिए गुंडों को सबक सिखाने के लिए योगीजी का डंडा है।

अंत में महापौर ने कहा कि समाजवादी इत्र के नाम पर भ्रस्टाचार की दुर्गंध फैलाने वालों को इस चुनाव में करारा जबाब देना है। भाजपा को इस बार 350 से ज्यादा सीटें जीताना है योगी जी को दुबारा मुख्यमंत्री बनाना है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही रमा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में गैस सिलेंडर देने का काम हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने किया है जिस पर महिलाएं आज घर कर भीतर खाना बना रही है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस के शासन काल में लोगों को गैस लेने के लिए एक हज़ार रुपए घूस देने के बाद भी लंबी लाइन लगानी पड़ती थी जिसके एवज में उन्हें कभी कभी लाठियां भी खानी पड़ती थी।आज उसी गैस सिलेंडर पर महिलाएं प्रदूषण मुक्त खाना बना कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है।

इस अवसर पर लखनऊ महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया संग भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्रीमती रमा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमेठी, दुर्गेश त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा वाजपेयी जी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रज्ञा वाजपेयी,डॉ. माधवी सिंह,गीता सिंह, निमिषा त्रिपाठी,हेमंत विक्रम सिंह,उपमा सरोज,सरिता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।