बिजनौर थाने द्वारा महिला सुरक्षा पर जागरूक किया गया

Lucknow
  • बिजनौर थाने द्वारा महिला सुरक्षा पर जागरूक किया गया

थाना बिजनौर द्वारा महिला सुरक्षा पर तहसील परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी एस.एस.महादेवन ने बताया कि महिला विशिष्ट बीट त्रैमासिक अभियान के तहत मंगलवार को तहसील परिसर थाना बिजनौर जनपद लखनऊ में जाकर महिलाओं एवं पुरुषों को बाल एवं महिला से सम्बंधित पुलिस हेल्पलाइन नंबर, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए साइबर नंबर आदि की जानकारी दी गई। एवं साइबर क्राइम से बचाव और सुरक्षा के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। इसमें उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह,उप निरीक्षक सौम्या मिश्रा, उपनिरीक्षक आराधना वर्मा, महिला आरक्षी पल्लवी शुक्ला,महिला आरक्षी चिंकी आदि उपस्थित रहे।