- कोरोना में जरूरमंदों को बड़ी राहत,नगर आयुक्त ने 2 कम्यूनिटी किचेन को बढ़ा कर 8 किचेन स्थापित किये
(www.arya-tv.com)कोरोना काल में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरमंदों के सामने सबसे बड़ी समस्या भोजन की हो गयी है। इसको देखते हुए नगर आयुक्त अजय द्विवेदी द्वारा नगर निगम की ओर से 2 कम्यूनिटी किचेन के माध्यम से शहर में जरूरमंदों तक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था। पर शहर के बढ़ते दायरे और कोरोना की मार झेल रहे गरीबों की संख्या को देखते हुए नगर आयुक्त ने 6 और कम्यूनिटी किचेन की स्थापना की है। अब कुल मिलाकर 8 कम्यूनिटी किचेन हो गये हैं।
- जोन 1- कल्याण मंडप, जियामऊ,
- जोन 2- सामुदायिक केंद्र मालवीय नगर केशव कल्याण मंडप,
- जोन 3- लक्ष्मण गौशाला, जानकीपुरम, इंजीनियरिंग गौशाला के पास
- जोन 4 – एल. डी. ए. सामुदायिक केंद्र, विराट खंड गोमती नगर,
- जोन 5- रैन बसेरा, गीतापल्ली, आलमबाग
- जोन 6- लोहिया पार्क कम्युनिटी सेंटर चौक,
- जोन 7- आवास विकास कन्वेंशन सेंटर, ए ब्लॉक , इंदिरा नगर
- जोन 8 – नगर निगम कल्याण मंडप औरंगाबाद, निकट रेलवे क्रासिंग
कोरोना को देखते हुए नगर निगम के नगर आयुक्त अजय द्विवेदी द्वारा जियामऊ स्थित कल्याण मण्डप में कम्युनिटी किचेन स्थापित किया गया है। इस किचेन के माध्यम से लाॅकडाउन से प्रभावित जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में कैसरबाग बस स्टेशन व आसपास,आलमबाग बस स्टेशन व आसपास,चारबाग बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्र, कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन के आसपास,रस्तोगी अन्तर कॉलेज व आसपास की मलिन बस्ती,महात्मा गांधी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिनहट, चंदन हॉस्पिटल गोमतीनगर के आसपास,हुसैनाबाद मलिन बस्ती, हुसैनाबाद दुर्गा देवी रोड, हरि नगर बालागंज, घंटाघर चौक, एवं लोहिया पार्क के पास, हैदरगंज वार्ड में हज्जी टोला, बालागंज चौराहे के आसपास, हज हाउस कानपुर रोड, गुप्ता हॉस्पिटल, कृष्णा नगर, लखनऊ हॉस्पिटल, कृष्णा नगर थाने के पास,अजंता अस्पताल, मीना मार्किट, इंदिरा नगर डिवाइडर के आस पास,सेक्टर 25 इंदिरानगर के आसपास, सामुदायिक केंद्र इंदिरा नगर के आसपास, पॉलीटेक्निक चौराहा के आसपास, कुकरैल बंधे के नीचे, विवेकानंद अस्पताल व आसपास, वाघा अस्पताल सीतापुर रोड व आसपास भोजन का वितरण किया गया।
इसके अतिरिक्त कोविड-19 अस्पताल में कोरोना से ग्रसित मरीजों के तीमारदारो की समस्या संज्ञान में आयी कि रेस्टॉरेंट इत्यादि बंद होने के कारण भोजन प्राप्त न होने की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा कम्युनिटी किचेन में निर्मित भोजन के पैकेटो का वितरण निम्नवत् अस्पतालों में किया गया। जिसमें राम मनोहर लोहिया कोविड अस्पताल, गोमती नगर, अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल, अवध शिल्प ग्राम, एच.ए.एल.यू.पी. कोविड अस्पताल,लोकबंधु कोविड अस्पताल, बलरामपुर कोविड अस्पताल, संजय गाँधी एस.जी.पी.जी.आई. कोविड अस्पताल, सी.एस.सी. मल्हौर रोड, सिविल अस्पताल, पार्क रोड, हजरतगंज, अवध अस्पताल, आलमबाग, मेडिकल कॉलेज एवं ट्रामा सेंटर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में वितरित किया गया।