एक दिन में 16 फिल्मों की डेट; जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते 2’ नवंबर में होगी रिलीज

## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से थिएटर ओपनिंग का फैसला सामने आते ही मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। रविवार का दिन फिल्म इंडस्ट्री में बिग रिलीज अनाउंसमेंट डे बन गया। जहां पिछले दो साल से थिएटर रिलीज की राह देख रही 20 से ज्यादा फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस हो रही रही है। इनमें 83, लाल सिंह चड्‌ढा, शमशेरा जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।

अक्षय कुमार फिर सबसे बड़े खिलाड़ी

रविवार को यशराज फिल्म्स और साजिद नाडियादवाला प्रोडक्शन सहित कुल 16 फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की गई। खास बात यह है कि रविवार को अनाउंस की गई रिलीज डेट्स में सबसे ज्यादा 6 फिल्में अक्षय कुमार की हैं।

सूर्यवंशी, राधेश्याम की रिलीज डेट घोषित
महाराष्ट्र सरकार के फैसले के तुरंत बाद प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ‘सूर्यवंशी’ फिल्म इस दिवाली पर रिलीज करने की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा ‘राधेश्याम’ की रिलीज डेट 14 जनवरी 2022 अनाउंस हो चुकी है। वैसे ही ‘तड़प’ 3 दिसंबर 2021 को रिलीज डेट होगी। चंडीगढ़ करे आशिकी भी इसी साल 10 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

ये हैं बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट

फिल्म रिलीज डेट स्टार कास्ट
बंटी और बबली 2 19 नवंबर 2021 सैफ अली खान, रानी मुखर्जी
सत्यमेव जयते 2 26 नवंबर 2021 जॉन अब्राहम
चंडीगढ़ करे आशिकी 10 दिसंबर 2021 आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर
83 25 दिसंबर 2021 रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
जर्सी 31 दिसंबर 2021 शाहिद कपूर
पृथ्वीराज 21 जनवरी 2022 अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर
लाल सिंह चड्‌ढा 14 फरवरी 2022 आमिर खान, करीना कपूर
जयेश भाई जोरदार 25 फरवरी 2022 रणवीर सिंह, शालिनी पांडे
बच्चन पांडे 4 मार्च 2022 अक्षय कुमार
शमशेरा 18 मार्च 2022 रणबीर कपूर, संजय दत्त
भूल भुलैया 2 25 मार्च 2022 कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी
KGF 2 14 अप्रैल 2022 यश, संजय दत्त
मेडे 29 अप्रैल 2022 अजय देवगन, रकुल प्रीत
हीरोपंती 2 6 मई 2022 टाइगर श्रॉफ
रक्षाबंधन 11 अगस्त अक्षय कुमार, भूमि पेडणेकर
रामसेतु 24 अक्टूबर 2022 अक्षय कुमार