(www.arya-tv.com) मेरठ में बड़ी कांवड़ों को शहर में एंट्री नहीं दी गई। डीजे वाली बड़ी कांवड़ों को हाईवे से शहर में आने नहीं दिया गया। पुलिस ने सभी बड़ी कांवड़ों को हाईवे से ही बाहर मोड़ दिया। डीजे कांवड़ों को शहर में अंदर लाने के लिए काफी देर तक पुलिस और डीजे चालकों की बहस होती रही। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं करी और डीजे कांवड़ को अंदर नहीं आने दिया। बाहर ही निकाला।
पहले ही प्रशासन ने दिया था आदेश
पुलिस, प्रशासन पहले ही आदेश दे चुका था कि बड़ी कांवड़ों को शहर में एंट्री नहीं दी जाएगी। बड़ी कांवड़ लेकर चलने से पुलिस, प्रशासन ने इंकार किया था। इसके बावजूद कुछ ग्रुप्स डीजे की बड़ी कांवड़ लेकर आए। पुलिस ने इन कांवड़ों को शहर से बाहर ही गुजार दिया। शहर में जाम के हालातों को देखते हुए पुलिस ने यह निर्णय लिया।
डीजे को बाहर ही रोका
शनिवार को शर्मा जी डीजे की बड़ी कांवड़ शहर में एंट्री कर रही थी। मौके पर सीओ दोराला और एसपी सिटी पीयूष सिंह ने कांवड़ियों को जाने दिया लेकिन डीजे को रास्ते में ही रोक लिया। डीजे के साउंड लेवल को चैक कराया और डीजे को बाहर ही रोक दिया। शहर में प्रवेश नहीं करने दिया। काफी देर तक डीजे संचालक और समूह के लोग पुलिस से बहस करते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि डीजे के कई कॉलम भी पुलिस ने नीचे उतरवाए, मानक विपरीत होने के कारण उसे रोका।