बेटर डॉट कॉम के विशाल 3 हजार कर्मचारियों को हटाएंगे

# ## Business

(www.arya-tv.com)3 मिनट के जूम कॉल में 900 कर्मचारियों को निकालने वाले बेटर डॉट कॉम के बॉस विशाल गर्ग फिर एक्शन में नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने कंपनी के 3 हजार कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर ली है। वर्कर्स को इसका पता कंपनी के पेरोल ऐप से चला है।

इस छंटनी का ऐलान आज यानी बुधवार को किया जाना था, लेकिन गलती से सेवरेंस पे स्लिप्स पहले ही लीक हो गईं। इससे पता चला कि बेटर डॉट कॉम (Better.com) ने 8 मार्च को छंटनी का प्लान बनाया था, लेकिन जब मीडिया में शुरुआती तारीख की खबर लीक हुई, तो इसे एक दिन आगे बढ़ाकर 9 मार्च कर दिया गया।

अमेरिका और भारत में 8,000 कर्मचारी अमेरिका और भारत में कंपनी के 8,000 कर्मचारी हैं। इनमें से 3,000 कर्मचारियों को जॉब छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। कंपनी के CFO केविन रयान ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा था कि उन्हें “ब्याज दर बढ़ने के माहौल और मार्केट में आई अस्थिरता को ठीक करना है।”

3 मिनट के जूम कॉल पर 900 लोगों को निकाला था
गर्ग ने तीन महीने पहले अपने 900 कर्मचारियों को 3 मिनट के जूम कॉल पर निकालने का फरमान सुना दिया था। इस पर काफी विवाद हुआ था। साथ ही गर्ग को न्यूयॉर्क में हेडक्वार्टर वाले डिजिटल मॉर्टगेज लेंडर बेटर डॉट कॉम के CEO पद से हटाने की चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं।

लोन और इंश्योरेंस बेचती है बेटर डॉट कॉम
Better.com का गठन 2016 में किया गया था और इसका हेडक्वार्टर न्यूयॉर्क में है। यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो लोगों को मॉर्टगेज लोन और इंश्योरेंस प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है। Better.com में जापान के सॉफ्ट बैंक का निवेश है। इसका वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर आंका गया है।