Bday Spcl: बहुत अलग मनाते हैं पीएम मोदी अपना जन्मदिन

# National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर यानी कल अपना 69वां जन्मदिन मनाएंगे। 17 सितंबर 1950 में गुजरात में पैदा हुए नरेंद्र मोदी हर साल अपना जन्मदिन अलग अंदाज में मनाते हैं। वह हर बार अपना जन्मदिन भिन्न-भिन्न जगहों पर मनाया है। मोदी कभी देश के सैनिकों के बीच तो कभी अपने गृह नगर गुजरात में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। आइए जानते हैं साल 2014 से लेकर 2018 तक पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन का जश्न किस तरह से मनाया?

2014
नरेंद्र मोदी साल 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने अपना 64वां जन्मदिन अहमदाबाद मे अपनी मां हीराबेन के साथ मनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने मां के पांव छूकर अपना जन्मदिन मनाया। मां हीराबेन ने बेटे नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद के साथ ही उपहार के तौर पर 5001 रुपए दिए। पीएम मोदी ने मां से उपहार के तौर पर मिले पैसों को जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत कोष में दान किया।

2015
प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में अपना 65वां जन्मदिन 1965 के इंडो-पाक युद्ध की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित स्मारक प्रदर्शनी का अवलोकन कर मनाया। साथ ही पीएम मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से भी मुलाकात की थी।

2016
66वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर गए और मां हिराबेन से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह नवसारी गए। नवसारी में उन्होंने विकलांग व्यक्तियों को सहायता वितरित करने के लिए आयोजित एक समारोह में भाग लिया।

2017
साल 2017 में पीएम मोदी ने अपना 67वां जन्मदिन वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच मेगा सरदार सरोवर बांध परियोजना को राष्ट्र को समर्पित कर मनाया। इसके बाद पीएम मोदी भारतीय वायु सेना मार्शल अर्जन सिंह के घर गए, जिनका देहांत 16 सितंबर 2015 को हुआ था।

2018
साल 2018 में पीएम मोदी ने अपना 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर मनाया। यही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी इन बच्चों के लिए कुछ उपहार भी लाए थे। पीएम मोदी ने बच्चों को सोलर लैम्प, स्कूल बैग, स्टेशनरी और नोटबुक उपहार में दिए।