- देश देख रहा है, सरोजनी नगर का आक्रोश!
- “शक्ति का शंखनाद” : विधायक राजेश्वर के नेतृत्व में तिरंगा, तलवार और तख्ती लेकर निकलीं महिलाएँ
- तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ महिलाओं का ‘शंखनाद’ : सरोजनीनगर में उमड़ा जनसैलाब
- ये पदयात्रा नहीं, चेतना का शंखनाद है – डॉ. राजेश्वर सिंह
- नारी अस्मिता पर चुप रहने वाले कायर, आत्मविहीन और मूल्यहीन मानसिकता के वाहक – डॉ. राजेश्वर सिंह
- नारी विरोधी सोच को देकर करारा जबाब : डॉ. राजेश्वर ने 25 छात्राओं को बांटे लैपटॉप
लखनऊ। हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वज थामें हज़ारों महिलाएं, तख्तियां, तलवारें, बेलन और आँखों में क्रांति की ज्वाला, जुबां पर सिर्फ़ एक आवाज़, ‘नारी सम्मान ही राष्ट्र सम्मान है!’ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आह्वान पर सरोजनी नगर ‘शक्ति का शंखनाद’ पदयात्रा, शुक्रवार को बंगला बाज़ार चौराहे से निकलकर ग्रैंड इंपीरियल बैंक्वेट लॉन तक एक ऐतिहासिक जनजागरण में तब्दील हो गई। यह पदयात्रा एक मौलाना द्वारा समाजवादी पार्टी की सांसद के परिधान (साड़ी) पर की गई अपमानजनक टिप्पणी और विपक्ष के नेताओं की खामोशी के विरोध में थी।
- विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का ओजस्वी संबोधन:
“भारत में नारी शक्ति निर्बल नहीं, वह सृजन, संस्कार और संस्कृति की जीवंत प्रतीक है। जो परंपराओं और नारी गरिमा का अपमान करते हैं, वे न संस्कृति के साधक हैं, न राष्ट्र के सेवक! मौलाना की टिप्पणी हो या विपक्ष की चुप्पी, यह केवल विचारधारा की दरिद्रता नहीं, राष्ट्र विरोध है!”
डॉ. सिंह ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग भारतीय संस्कृति, साड़ी जैसे पारंपरिक परिधानों और नारी गरिमा का उपहास उड़ाते हैं, वे कायर, आत्मविहीन और मूल्यहीन मानसिकता के वाहक हैं। उन्होंने कहा, “हम ऐसी राजनीति और उन दलों का विरोध करते हैं जो तुष्टिकरण के लिए संस्कृति और महिलाओं के सम्मान को दांव पर लगा देते हैं।” उन्होंने आगे जोड़ा कि भारत भूमि रानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना ऊदा देवी और देवी अहिल्याबाई होल्कर जैसी वीरांगनाओं की भूमि है और यह धरती कभी मौलवियों के फतवों से नहीं डरेगी।
डॉ. सिंह ने उदाहरण देते हुए बताया कि – “तालिबान ने अफगानिस्तान में 15 लाख बेटियों की शिक्षा बंद करा दी है। आज वही सोच भारत में सिर उठाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमारी बेटियां अब राफेल उड़ा रही हैं, चंद्रयान का नेतृत्व कर रही हैं। भारत अब चुप नहीं रहेगा!” विधायक ने सभा में जोश भरते हुए कहा “अगर मौलाना को महिलाओं की साड़ी पसंद नहीं, तो क्या हम कहें कि हमें तुम्हारी दाढ़ी पसंद नहीं?” “जननी और जन्मभूमि हमारे लिए स्वर्ग से बढ़कर हैं – और उनका अपमान हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे!”
भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का संबोधन :
लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा हमारे पुरानों में मातृशक्ति को पूज्य माना गया है, माँ दुर्गा रक्षा, माँ सरस्वती विद्या और माँ लक्ष्मी वित्त व्यवस्था की अधिष्ठात्री हैं। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी ने मातृशक्ति सशक्तिकरण के नए कीर्तिमान रचे हैं, मातृशक्ति के नाम बिजली कनेक्शन, पीएम आवास, राशन कार्ड और उज्ज्वला कनेक्शन देकर नए कीर्तिमान रचे गए हैं। इसी के अनुरूप डॉ. राजेश्वर सिंह भी तारा शक्ति रसोई और तारा शक्ति केंद्र (सिलाई सेंटरों) स्थापना, गर्ल्स कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट पैनल, गर्ल्स यूथ क्लब, स्पोर्ट्स लीग आदि के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं।
- 25 होनहार बेटियों को लैपटॉप देकर किया सम्मानित :
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा मातृशक्ति एकजुट हो, बेटियां डॉक्टर, इंजीनीयर, साइंटिस्ट, सीएम, पीएम तक बनें इसके लिए जरुरी है, तालिबानी विचारधारा को भारत में पनपने न दिया जाए, जातिवादी – तुष्टिकरण की राजनीति को आगे न बढ़ने दिया जाए। इसी क्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर की 25 होनहार छात्राओं – सिमर प्रीत कौर (99.00%), एलडीए कॉलोनी, श्रेया पांडेय (97.80%), नीलमथा, श्रेया पंत (97.40%), हिमालयन कॉलोनी, त्रिप्ती मौर्य (97.16%), बेहसा, सरवननगर, यशी वर्मा (96.83%), एलडीए कॉलोनी, दिव्या वर्मा (96.60%), एल्डिको II, शायशा जायसवाल (96.50%), एलडीए कॉलोनी, मेघा सिंह (96.40%), रजनीखण्ड, अनन्या यादव (96.33%), तेलीबाग, अभव्या सिंह (96.20%), हिंद नगर, रिया साहनी (96.00%), हनुमानपुरी, श्रुतिकीर्ति (96.00%), रामगढ़ कॉलोनी, अंशिका शर्मा (96.00%), गौरी, प्रगति मिश्रा (96.00%), विष्णु लोक कॉलोनी, अर्थिका गिरि (96.00%), नीलमथा, मुस्कान सिंह (96.00%), बरौना, श्रुति उपाध्याय (95.60%),गौरी, यशस्वी (95.50%), एलडीए कॉलोनी, अंशिका साहू (95.33%), उतरेठिया, दिव्यांशी सिंह (95.20%), वृंदावन योजना, अदिति शुक्ला (95.20%), बृज विहार कॉलोनी, श्रेया खरे (95%), जान्हवी यादव (94.20%), कंचनपुरी, श्रद्धा तिवारी (94.16%), अम्बरपुर समृद्धि सिंह (94.00%),एलडीए कॉलोनी को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए लैपटॉप देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षद द्वौपदी रावत, रीना उपाध्यक्ष, नीना दीक्षित, मधु द्विवेदी, साधना गुप्ता, प्रियंका सिंह, मधु चौरसिया, पूजा चौहान, सुनीता, नेहा सिंह, शिविता गोयल, पूर्व वायु सेना अधिकारी एवं मिशन योगी अगेन सीएम के प्रदेश संयोजक स्वामी ओम प्रकाश, स्वामी राम चन्द्र, सभी मंडल अध्यक्ष, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।