बाबा बच्चन था अभिषेक का असली नाम, फिल्में फ्लॉप होने पर बनना चाहते थे LIC एजेंट

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ और मां जया के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग में हाथ आजमाया, हालांकि उन्हें कभी भी एक कामयाब एक्टर का दर्जा हासिल नहीं हो सका। एक महानायक का बेटा होने के नाते उनसे लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका स्ट्रगल एक आउटसाइडर की तरह रहा है।

जन्म के बाद बाबा बच्चन नाम

अभिषेक बच्चन को जन्म के बाद बाबा बच्चन नाम दिया गया था। उनका बर्थ सर्टिफिकेट इसी नाम से है, हालांकि कम ही लोग उनका असली नाम जानते हैं।अभिषेक बचपन में महज 9 साल की उम्र में डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से पीड़ित थे। बॉलीवुड फिल्म तारे जमीन पर इसी बीमारी पर बनी है। इस बीमारी से पीड़ित बच्चों को शब्द लिखने और समझने में परेशानी होती है।

बिजनेस की पढ़ाई करने के लिए एडमिशन लिया

अभिषेक ने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से बिजनेस की पढ़ाई करने के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

साल 1998 की फिल्म मेजर साहब में अभिषेक बच्चन प्रोडक्शन का काम देखते थे। हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनसे सेट पर चाय बनवाई जाती थी और वो लाइटें उठाने का काम करते थे। इसी फिल्म के दौरान उन्होंने एक्टर बनने का निर्णय लिया था।
 रिफ्यूजी से करीना कपूर के साथ डेब्यू किया
अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से करीना कपूर के साथ डेब्यू किया था। ये फिल्म कहने को तो फ्लॉप थी, हालांकि ये उस साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।अभिषेक बच्चन करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में कैमियो रोल करते नजर आने वाले थे, हालांकि किन्हीं कारणों से उनके सभी सीन को फाइनल एडिटिंग में हटा दिया गया था।

साल 2000-2004 तक चार सालों में अभिषेक ने 17 फ्लॉप फिल्में की थीं। इसका कारण ये था कि अभिषेक बिना स्क्रिप्ट पर ध्यान दिए सीधे फिल्म साइन कर लेते थे।

अभिषेक के नाम रिकॉर्ड

दिल्ली 6 फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिषेक बच्चन ने महज 12 घंटों में 1800 किलोमीटर सफर किया था। एक्टर ने मुंबई, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, चंडीगढ़ जैसे कई शहरों में एक ही दिन प्रमोशनल इवेंट अटेंड कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। इस मामले में अभिषेक ने विल स्मिथ को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 2 घंटे में तीन इवेंट अटेंड किए थे।