(www.arya-tv.com) राम नगरी अयोध्या में भी आजादी की 75वीं वर्षगांठ को लेकर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारी जोरों शोरों पर है। सभी राजनीतिक पार्टियां भी अपने स्तर पर इस उत्सव में भागीदारी के लिए घर-घर तिरंगा फहराए जाने की अपील कर रहे हैं। तो वहीं अब इस आयोजन में अयोध्या के 8,000 मंदिर झंडा फहराया जाएगा। और इस दौरान मंदिरों रह रहे 20000 साधु संत मौजूद होंगे।
राम नगरी होगी तिरंगा मय
अयोध्या के मंदिरों तक तिरंगा लगाए जाने का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है। आजादी 75वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में चल रहे तिरंगा यात्रा और घर घर में तिरंगा फहराने के अभियान चल रहा है। इस पुनीत अवसर पर राम नगरी अयोध्या के मंदिरों पर भी तिरंगा झंडा फहराने की तैयारी चल रही है। इस मौके पर राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित सभी प्रमुख मंदिरों पर भव्य आयोजन भी 15 अगस्त को किया जाएगा। यानी स्वतंत्रता दिवस पर राम नगरी तिरंगा मय नजर आएगी।
अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने आवाहन करते हुए कहा कि जहां पर भी सनातन धर्म और संस्कृति का मठ मंदिर है। सभी मठ मंदिरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाए। संत महंत जगतगुरु शंकराचार्य से आवेदन और निवेदन है। आजादी के इस महोत्सव में शामिल हो। क्योंकि भगवा के साथ-साथ तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। जब इस राष्ट्रीय ध्वज को सरकार ने आवाहन किया कि हर घर तिरंगा फहराया जाए। तो यह तिरंगा उत्सव की सभी को मनाना चाहिए पूज्य संत अयोध्या के भी इसमें शामिल है।राजू दास ने कहा कि अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में तिरंगा फहराने की योजना है। हर एक मंदिर में हनुमानगढ़ी पर भी तिरंगा फहराया जाएगा। वही तीर्थ पुरोहित समाज के महामंत्री राजेश पांडेय ने कहा कि इस बार आजादी के अमृत महोत्सव में अयोध्या के 8,000 मंदिरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। सभी साधु संतों को तिरंगा झंडा वितरित किया जाएगा