25 दिसंबर को पीएम मोदी का लखनऊ आगमन : अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस क्रिसमस पर राजधानी पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। संभावित यात्रा के अनुसार, प्रधानमंत्री 25 दिसंबर को लखनऊ आएंगे। उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन यूपी समेत अन्य राज्यों में भी कई कार्यक्रम होंगे। अटल की जयंती […]

Continue Reading

Ayodhya News: पहले से ही हाईटेंशन लाइन ऊपर से स्कूल के अंदर लगा दिए दो खंभे, 150 छात्रों को खतरा

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मक्खापुर, पूरा में पॉवर कॉर्पोरेशन ने 30 नवंबर को स्कूल परिसर के भीतर दो नए बिजली के खंभे लगाए हैं। इन खंभों पर तार जोड़ने का काम भी जारी है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब विद्यालय के ऊपर से पहले से ही 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन गुजर […]

Continue Reading

दिल्ली की दमघोटू हवा पर सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट, बोला-पहले से पता हैं आप समाधान बतायें

दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार खराब होती वायु गुणवत्ता से संबंधित एक याचिका पर तीन दिसंबर को सुनवाई करने पर बृहस्पतिवार को सहमति जताई। न्यायालय ने कहा कि इस मुद्दे की नियमित रूप से निगरानी की आवश्यकता है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह […]

Continue Reading

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजारों में गिरावट जारी, 504 अंक लुढ़का सेंसेक्स, कमजोर हुआ निफ्टी

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में  लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 503.63 अंक (0.59 प्रतिशत) लुढ़ककर 85,138.27 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 143.55 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 26,032.20 अंक पर बंद हुआ। औद्योगिक उत्पादन के अक्टूबर के आंकड़े […]

Continue Reading

लखनऊ मेट्राे स्टेशन में यात्री के बैग में मिले दो कारतूस: चेकिंग के समय सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज

 इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को अंबेडकरनगर के महारुवा निवासी यात्री पीतेंद्र सिंह के बैग से सुरक्षा कर्मियों को 9 एमएम के दो कारतूस मिले। एक्सबीआईएस मशीन में स्कैनिंग के दौरान कारतूस मिलने पर यात्री को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर […]

Continue Reading

मुकदमों की सुनवाई में देरी….अधिकारी जिम्मेदार, लखनऊ हाईकोर्ट में चलेगा अवमानना केस

लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए कहा है कि तहसीलों में लंबित मुकदमों की सुनवाई में यदि देरी होती है। उक्त देरी का कोई ठोस कारण नहीं है तो सम्बंधित पीठासीन अधिकारी जिम्मेदार हैं। इसे वर्ष 2023 में दयाशंकर मामले में दिए गए निर्णय की अवमानना मानते हुए उनके विरुद्ध […]

Continue Reading

विपक्षी सांसदों का प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन, बोलीं सोनिया- कैसे लें सांस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के संकट को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर के मकर द्वार के सामने प्रदर्शन कर सरकार से इस पर चर्चा कराने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन […]

Continue Reading

नो एंट्री में घुसाया ट्रक: टीएसआई समेत चार ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित, बुजुर्ग महिला की चली गई थी जान

 डेलापीर चौराहे पर बुधवार दोपहर बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपति को रौंद दिया था। जिसमें बुजुर्ग महिला की जान चली गई थी। ड्राइवर से पूछताछ में ट्रैफिक पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई। पता चला कि 100 रुपये की घूस लेकर ट्रक को नो एंट्री में जाने दिया गया था। अब गुरुवार एसएसपी […]

Continue Reading

यूपी के पूर्व ब्यूरोक्रेट नवनीत सहगल ने प्रसार भारती के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

पूर्व ब्यूरोक्रेट नवनीत सहगल ने ‘प्रसार भारती’ के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। यूपी कैडर के आईएएस अफसर रहे नवनीत सहगल को पिछले साल 16 मार्च को प्रसार भारती के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया था।नवनीत कुमार सहगल ने 2 दिसंबर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने […]

Continue Reading

मुजफ्फरनगर जेल: आजीवन कारावास के बीच कैंसर ने ले ली कैदी की जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिला जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे 70 वर्षीय एक कैदी की गले के कैंसर से मौत हो गयी। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार शाम तबीयत बिगड़ने पर कैदी सामी दीन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौधरी ने […]

Continue Reading