- सफाई,सैनीटाइजेशन, भोजन वितरण के साथ जरूरमंद महिलाओं की सहायता जारी —नगर आयुक्त
- 1981 भवनों में सैनीटाइजेशन का कार्य किया गया
- 72285 जरूरतमंद लोगों को लंच पैकेट का वितरण
- सखी प्रकोष्ठ के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य किट वितरित की गयी -अर्चना द्विवेदी
- कर्मचारी व सफाई संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
(www.arya-tv.com)नगर निगम द्वारा कोरोना को हराने के लिए लगातार हॉटस्पाट चिन्हित व सामान्य कालोनियों में लगातार वायरस को समाप्त करने के लिए नगर निगम द्वारा सफाई, कूड़ा उठान, भोजन वितरण का कार्य लगातार नगर निगम के योद्धाओं द्वारा किया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री व नगर निगम विकास मंत्री के आदेशो का पालन करते हुए जरूरतमंद महिलाओं के लिए विशेष अभियान चलाकर अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी द्वारा उनको स्वास्थ्य सुरक्षा किट का वितरण भी किया गया।
1981 भवनों में सैनीटाइजेशन का कार्य किया गया—पंकज भूषण
प्रशासन द्वारा चिन्हित 10 हॉटस्पाट क्षेत्रों में सैनीटाइजेशन का युद्ध स्तर पर किया गया जिसमें 10 डेडीकेेटेड वाहन मिस्ट स्प्रिन्कलर सहित ,10 हैण्डी स्प्रिन्किलिंग का प्रयोग किया गया। इसके साथ ही इस बात का विशेष ध्यान दिया गया कि जो भी कर्मचारी इस कार्य हेतु लगे हैं उनके द्वारा सुरक्षा के पूरे मापदण्डों का पालन भी किया जाए इसको देखते हुए सभी कर्मचारियों को मास्क,ग्लव्ज आदि उपलब्ध कराया गया। इसी क्रम में छावनी क्षेत्र के पास 173 भवनों,मोहम्मदी मस्जिद के पास 185 भवनों, फूलबाग भवनों के पास 219 भवनों,नजरबाग के पास 360 भवनों,सआदतगंज में 196 भवनों,तालकटोरा के पास 177 भवनों, त्रिवेणी नगर में 83 भवनों, गोमतीनगर में 281 भवनों,इंदिरा नगर में 387 भवनों को मिलाकार 1981 भवनों में सैनीटाइजेशन का कार्य किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों की टीम द्वारा कार्य का पर्यवेक्षण भी किया गया।

सखी प्रकोष्ठ के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य किट वितरित की गयी
अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम की सखी प्रकोष्ठ द्वारा अब तक जरूरतमंद महिलाओं के स्वस्थ्य को ध्यान में रखते हुए 5000 सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया जा चुका है। इसी क्रम में आज भी नीलिमा त्रिवेदी और श्रीमति प्रीति राज शेखर के विशेष सहयोग से 400 जरूरमंद महिलाओं को किट का वितरण किया गया।

72285 जरूरतमंद लोगों को लंच पैकेट का वितरण
नगर निगम द्वारा 10 कम्युनिटी किचन के माध्यम से 11 अप्रैल को भी 72285 जरूरतमंद लोगों को लंच के पैकेट का वितरण किया। इसके साथ ही जोन—8, जोन—3 व जोन—4 में जरूरतमंद लोगों को राशन की सामाग्री भी उपलब्ध करायी गयी जिसमें छत्तीसगढ़ के मजदूर भी शामिल हैं। भोजन के पैकेट वितरण में नगर आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिंद लाल , पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरविन्द राव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, जोनल अधिकारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया।

नगर आयुक्त व सीएफओ की अपील अन्नदा ग्रेन बैंक में लोग आगे आये
कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी – एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।
कर्मचारी व सफाई संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
प्रदेश के मुखिया योगी द्वारा कोरोना युद्ध में सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले कर्मचारियों के लिए 50 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा का कर्मचारी संघ ने स्वागत किया है। इसमें खासबात यह है कि सरकार ने उनलागों को भी स्वीकृति दी है जो संविदा और आउटसोर्सिंग पर काम रहे हैं।