शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए आर्यकुल ग्रुप आॅफ कालेज के चैयरमेन सशक्त सिंह को मुनाल सम्मान प्रदान किया गया

Education

सामाजिक व सांस्कृतिक मंच मुनाल द्वारा आर्यकुल को शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 2018 का दूसरा बड़ा सम्मान:सशक्त सिंह

(arya news)सामाजिक व सांस्कृतिक मंच मुनाल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्र के 12 विद्वानों को मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम गजलकार व वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी व मुनालश्री विक्रम बिष्ट द्वारा प्रेस क्लब मेें सम्मानित किया गया, लोक संस्कृति के क्षेत्र में बिगत 1977 से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर मंच व दूरदर्शन के माध्यम से कार्यरत मुनाल 1988 से सम्मान समारोह भी आयोजित करती आ रही है। अब तक मुनाल विभिन्न क्षेत्र के लगभग 500 विद्वानों को सम्मानित कर चुकी है।

वर्तमान में 30 वां सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हे जिसमें डॉ. मीरा माथुर रजिस्टार भातखण्डे विद्यापीठ को मुनाल संगीत साहित्य वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.अजय सिंह रावत -शोध विज्ञान, यशभारती कमाल खान -गजल गायन, डॉ. संजीत सिन्हा – आयुर्वेदाचार्य, ललित मोहन जोशी -अधिवक्ता,आर्यकुल ग्रुप आॅफ कालेज के चैयरमेन सशक्त सिंह – शिक्षाविद, के. यल. शाह -वादन, शहनाज खान – सुगम संगीत, डॉ. अनिल त्रिपाठी – हिंदी साहित्य, संतोष कुमार – भोजपुरी गायन, मोहम्मद इमरान – छायाकारिता, राजेंद्र विश्वकर्मा -संचालन आदि विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों को मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम व मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने प्रतीक चिन्ह ,प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया।

वार्ता में आर्यकुल ग्रुप आॅफ कालेज के चैयरमेन सशक्त सिंह ने कहा कि यह मेरे ​लिए बहुत ही हर्ष का विषय है कि शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य लिए मुझे इस वर्ष चुना गया। इससे पहले भी आर्यकुल ग्रुप को पूरे उत्तर भारत में फार्मा के क्षेत्र में मुझे सर्वश्रेष्ट सम्मान दिल्ली में प्राप्त हुआ है। य​ह हर्ष का विषय है कि इस वर्ष मुझे दो बड़ी संस्थाओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर यशभारती ऋचा जोशी के संगीत निर्देशन में लवली घिल्डियाल,मीतू सिंह ,नितिका सिंह, मानसी बिष्ट, छाया वर्मा आदि ने अभिनन्दन गीत-सौ सौ बार है आपका अभिनन्दन गा कर अतिथियों का स्वागत किया। मुनाल के ३० वा सम्मान समारोह के अवसर पर डॉ. हरिओम ने मुनाल की सराहना करते हुए कहा की इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए, ताकि कलाकारों का मनोबल बढ़े वो अपने कार्य को गति दे सके। मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने धन्यवाद देते हुए कहा कि डॉ. हरिओम भारतीय सेवा के वरिष्ठ अधिकारी होने के बाद भी इतने सरल,सहज हे जो कला का दर्द भी समझते हे एक ऐंसे कलाकार से सम्मान पाकर सभी गर्व महसूस कर रहे होंगे उनकी गजल हारा हुवा सिकंदर का जिक्र करते हुए सभी अथितियो का आभार ब्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन हर्षिता बिष्ट व राजेंद्र विश्वकर्मा ने कुशलता पूर्वक किया।