अरविंद अकेला ‘कल्लू’ और रितु सिंह का सुपरहित भोजपुरी गाना

Fashion/ Entertainment
  • अरविंद अकेला ‘कल्लू’ और रितु सिंह का सुपरहित भोजपुरी गाना
  • गाने को यूट्यूब पर अभी तक 1 करोड़ 31 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं

(www.arya-tv.com)अरविंद अकेला कल्लू और रितु सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार को टक्कर देते हैं। कल्लू एक्टर के साथ-साथ पॉपुलर सिंगर भी हैं। यूट्यूब पर उनके वीडियोज को करोड़ों व्यूज मिलते हैं। एक बार फिर से इन दोनों की जोड़ी वाला भोजपुरी फिल्म ‘सरकाय लो खटिया जाड़ा लगे’ का गाना ‘पावर टनाटन’ यू-ट्यूब पर काफी पोपुलर हो रहा है। एक साल पहले बना यह गाना आज यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म के गाने के पिंटू गिरी ने लिखा है और संगीत दिया है सावन कुमार ने।  गाने को यूट्यूब पर अभी तक 1 करोड़ 31 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म ‘सरकाय लो खटिया जाड़ा लगे’ के मुख्य स्टारकास्ट है शुभम तिवारी, अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, रितु सिंह, किरण सिंह और आयुषी। इस फिल्म के निर्देशक है पराग पाटिल और फिल्म के निर्माता पराग पाटिल और हेमंत गुप्ता है।